Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में पिकअप पलटने से 8 घायल, 4 गंभीर:शादी समारोह से लौट रहे थे, नशे में धुत था चालक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ जिले में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल हो गए है। इसमें चार लोगों को अधिक चोट आयी हैं। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 10 बजे हुआ है। पिकअप सवार सभी लोग रैरूमा से सिथरा शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। तभी वापसी के दौरान सिसरिंगा के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बीमारी से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या:​​​​​​​कोरबा में घर में फांसी पर लटकती मिली महिला की लाश

फरार हुआ आरोपी चालक

सिसरिंगा के पास पिकअप पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। तब चालक कमलेश यादव अस्पताल जाने की बात कह कर वहां से निकला और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था।

पिकअप में महिलाएं अधिक सवार

बता दें कि रैरूमा से सिथरा पिकअप में सवार होकर गए उसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। चार महिलाओं को अधिक चोट आयी है। सभी एक ही गांव में आसपास रहने वाले थे। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles