Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुरलाइफस्टाइलव्यापार जगत

रामनवमी में कल बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

21 अप्रैल को भी महावीर जयंती पर भी नॉनवेज की बिक्री पर रोक,आदेश जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में बुधवार को राम नवमी के मौके पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। कल सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। दुकानें खुले होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से राम नवमी 17 अप्रैल और महावीर जयंती 21 अप्रैल को पशुवध गृह और सभी मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में सक्रिय अधिगम विषय पर एक दिवसीय सेमीनार आयोजित

शासकीय अवकाश भी रहेगा

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले रामनवमी पर सामान्य अवकाश होता था। सार्वजनिक अवकाश में दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे।

बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। इसके आलाव महावीर जंयती पर भी सामान्य अवकाश घोषित किया गया।

राम नवमी पर शोभायात्रा

रामनवमी के मौके पर शहर के अलग अलग मोहल्ले से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वही वीआईपी रोड़ स्थित राम मंदिर में सुबह से ही उत्सव मनाया जाएगा। 12 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद अभिषेक और महाआरती की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त के लिए सोना गिरवी रखकर लिया लोन, बिना बताए हुआ गायब, डिप्रेशन में युवक ने लगाई फांसी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles