Advertisment
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में अस्पताल से दो कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप, एक महीने के भीतर दूसरी घटना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। अंबिकापुर में बीते कुछ समय में अपराध की तीन बड़ी घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए, वहीं सतीपारा इलाके में एक युवक पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। इसके अलावा देवीगंज रोड पर बीच सड़क में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसकी तस्वीरें CCTV में कैद हो गईं।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से दो विचाराधीन कैदी फरार
अंबिकापुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे अस्पताल के जेल वार्ड से भी भागने में सफल हो रहे हैं, यह मामला मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर का है जहा से सोमवार रात दो विचाराधीन बंदी फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  बाजार से लौटने के दौरान दरभा में पलटा यात्रियों से भरा पिकअप वाहन, चार ग्रामीणों की मौके पर मौत, कई घायल

फरार कैदियों में पहला बंदी रितेश सारथी, आंधला निवासी थाना लखनपुर का बताया गया है, जो पास्को एक्ट के गंभीर प्रकरण में जेल में बंद था। वहीं दूसरा आरोपी पवन पाटिल, ग्राम जमडी थाना झिलमिली का निवासी है, जो एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार) के मामले में विचाराधीन बंदी था। घटना के समय जेल वार्ड में कुल चार बंदी भर्ती थे, जिनकी निगरानी के लिए पुलिस गार्ड भी तैनात थे बावजूद इसके, दो कैदी वार्ड से फरार हो गए, सेंट्रल जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  जमीन बिक्री का झांसा देकर शिक्षकों से 14 लाख की ठगी, पटवारी ने ऐसे दिया इस ठगी को अंजाम

चौंकाने वाली बात यह है कि महज एक महीने के भीतर जेल वार्ड से कैदियों के भागने की यह दूसरी घटना है, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल सुरक्षा और जेल वार्ड व्यवस्था आखिर कितनी लापरवाह हो चुकी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles