Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

रायगढ़ में ट्रेलर ने कुचला, 20 मीटर घसीटा…2 दोस्तों की मौत, सड़क पर तड़पता रहा नाबालिग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचल दिया। एक युवक पहिए के नीचे आ गया। ट्रेलर ने करीब 20 मीटर तक घसीटा, जिससे जान चली गई। हादसे में नाबालिग ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में जकेला निवासी नितेश (19) और गोकुल खड़िया (15) शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ पेट्रोल लेने के लिए आए थे, तभी कांशीराम चौक पर ओडिशा की ओर जा रहे ट्रेलर ने दोनों को रौंद दिया।

इस दौरान नितेश ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। वहीं, गोकुल गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पता रहा। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में लूट के 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ घंटे चक्काजाम

हादसे के बाद आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मुआवजे और कार मालिक को बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।

भीड़ में मौजूद एक युवक ने ट्रेलर के सामने वाले हेडलाइट को तोड़ दिया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन नाराज लोग उसे छुड़ाने लगे। नहीं छोड़ने पर जमकर हंगामा किया। हालांकि, बाद में पुलिस ने किसी तरह माहौल शांत कराया।

मुआवजे का आश्वासन मिलने पर जाम समाप्त हुआ

इसे भी पढ़ें:  चांदी की पालकी में निकली बाबा कालेश्वर नाथ की बारात

स्थानीय व्यवसायी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि, ट्रैफिक पुलिस चालान काटने जरूर आती है, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं रहती है। नायब तहसीलदार नितेश साहू ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद मुआवजे का आश्वासन मिलने पर जाम समाप्त हुआ। शासन के नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles