
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसके कारण विष्णुदेव साय हेलिकॉप्टर से उतरकर वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। सीएम साय के साथ अजय जामवाल और किरण सिंहदेव भी मौजूद है। तकनीकी दल हेलिकॉप्टर की जांच में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री को सारंगढ़ के लिए रवाना होना था।



