Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ईशिका लाइफ फाउंडेशन का विशेष आयोजन: चयनित 200 बच्चियों को मिलेगा निशुल्क पास, 10 लकी विनर होंगे सम्मानित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। ईशिका लाइफ फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम “माँ तुझे सलाम – आज की शाम शहीदों के नाम (सीजन-4)” इस वर्ष फिर एक बार नई ऊर्जा और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत चयनित 200 बच्चियों को विशेष QR कोड के माध्यम से निशुल्क पास प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकेंगी।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान और पत्रकार सम्मान जैसे विशेष सम्मानों के लिए भी जाना जाता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।

इस बार कार्यक्रम की खास बात यह है कि इंडियन आइडल सीजन 14 की प्रसिद्ध प्रतिभागी मोनिका पोडैल इस आयोजन में अपनी प्रस्तुति देने के साथ-साथ मंच पर मौजूद रहेंगी। मोनिका पोडैल के हाथों 10 लकी विनर्स को विशेष उपहार और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ के माध्यम से चुना जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सलमान ने परिवार के साथ अपनाया सनातन धर्म, बने राजवीर

कार्यक्रम के संयोजक गोपल शर्मा ने बताया कि “हमारा उद्देश्य न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देना है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को उनके बलिदान की महत्ता से अवगत कराना भी है। बच्चियों को इस आयोजन में जोड़कर हम उन्हें प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

ईशिका लाइफ फाउंडेशन ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में आने के लिए केवल वही लोग पात्र होंगे जिनके पास अधिकृत QR कोड के द्वारा पास दिखाना होगा। यह पहल न केवल कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाएगी, बल्कि प्रतिभागियों की पहचान और सुरक्षा की दृष्टि से भी कारगर होगी।

कार्यक्रम की तिथि 14 अगस्त स्थान जिला पंचायत ऑडिटोरियम में यह भव्य कार्यक्रम होगा। आयोजन से जुड़े अपडेट्स के लिए ईशिका लाइफ फाउंडेशन के पेज को फॉलो करें और सोशल मीडिया पेज और संपर्क सूत्रों पर नजर बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, पांच स्कूली बच्चे घायल, नशे में था चालक

इस दौरान आपरेशन सिंदूर पर AI से निर्मित सेना के शौर्य और पराक्रम पर आधारित शार्ट फ़िल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles