Advertisment
छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, पांच स्कूली बच्चे घायल, नशे में था चालक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्री रोड जैन सुपर बाजार के सामने ई-रिक्शा पलटने से पांच स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक टिकरापारा और अंबेडकर चौक से स्कूली बच्चों को रिक्शा से गोकुलपुर गवर्नमेंट स्कूल ले जा रहा था, तभी नशे में धुत चालक की लापरवाही से सड़क पर साइकिल सवार दूसरे स्कूली बच्चों को बचाने के चक्कर में ई-रिक्श अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में रिक्शा में सवार 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। बच्चों को मामूली चोटे आई है। तत्काल उन्हें धमतरी के जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लाया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालात सामान्य है।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने किया रक्त दान

बताया जा रहा कि जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने इस जगह को ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित किया है। गनीमत रही कि स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं। ई-रिक्शा चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था, इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles