Advertisment
छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन 60 फीट ऊंची टंकी से गिरकर मजदूर की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधिया गांव में एक निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय महेश्वर शर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के सहारनपुर जिले के वासुदेव गांव का रहने वाला था. वह सिंधिया गांव में बन रही पानी टंकी में मिस्त्री के रूप में कार्यरत था.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महेश्वर बीती रात निर्माणाधीन पानी टंकी के ऊपर सो रहा था. सुबह उसका शव नीचे जमीन पर पड़ा मिला. आशंका जताई जा रही है कि वह संभवतः रात के समय टंकी से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  सूरजपुर में बड़ा बवाल : बदमाश ने कर दी हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बच्ची की हत्या, भीड़ ने बदमाश का घर फूंका

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके. इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

फिलहाल यह सवाल उठ रहा है कि क्या निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई थी? 60 फीट ऊंचे टंकी पर किसी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम या बैरिकेडिंग नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर के पोटा केबिनों में मलेरिया का आतंक, दो छात्राओं की मौत से हड़कंप, तीन का उपचार जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles