Advertisment
क्राइम बिलासपुरछत्तीसगढ़

एनीकट में मिली बुलेट से बंधी युवक की लाश

बिलासपुर में सरकारी स्कूल में प्यून था मृतक; हत्या कर शव ठिकाने लगाने का शक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले में लीलागर नदी में बने एनीकट में शिक्षा विभाग के कर्मचारी की लाश मिली है। उसका शव बुलेट से बंधा हुआ मिला। इससे हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, अमन मिरी (29) शिक्षा विभाग में प्यून था और मस्तूरी में रहता था। उसकी पोस्टिंग लावर स्थित स्कूल में थी। शुक्रवार को महा शिवरात्रि पर स्कूल की छुट्टी थी। परिजन ने बताया कि अमन शुक्रवार सुबह घर से घूमने के लिए निकला था। दोपहर में वह घर आया और एक बार फिर अपनी बुलेट लेकर बाहर चला गया।

इसे भी पढ़ें:  शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध को लेकर दोस्तों में रंजिश, शराब पिलाकर कर दी हत्या

घरवालों को लगा कि अमन घूमकर शाम तक लौट आएगा। इस बीच शाम करीब 5 बजे मस्तूरी से कुछ ही दूरी पर स्थित देवगांव में लीलागर नदी पर बने एनीकट में लोगों ने एक शव देखा। पानी में लाश बाइक से बंधी थी। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान कर घटना की जानकारी पुलिस और परिजन को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच में इसे हत्या का केस मान रही है। जिस तरह से युवक की लाश बुलेट से बंधी मिली है, पुलिस को हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका है। पुलिस मृतक के परिजन और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि अमन अपने घर से किस वक्त और किसके साथ निकला था। आखिरी बार वह किसके साथ देखा गया था। पुलिस उसके दोस्तों से ये जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  युवक ने फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लड़के को लगाया 25 लाख का चूना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles