Advertisment
छत्तीसगढ़

नक्सली दंपती समेत 24 लाख के 17 नक्सलियों का सरेंडर:बीजापुर में 100 से ज्यादा जवानों की हत्या में शामिल था दिनेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर जिले में 17 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है। खास बात है कि नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश ने अपनी पत्नी ज्योति के साथ सरेंडर किया है। दिनेश 8 और ज्योति 5 लाख रुपए की इनामी है। सरेंडर करने वाले 17 नक्सलियों में से 9 पर इनाम घोषित है।

दरसअल, दिनेश जिले के पेद्दाकोरमा का रहने वाला है। कम उम्र में ही नक्सली इसे अपने साथ लेकर चले गए थे। नक्सलियों ने इसे हथियार चलाना, एंबुश लगाना, ID प्लांट करने की ट्रिक सिखाए। जब दिनेश इन सभी एक्टिविटी में माहिर हो गया तो उसे नक्सल संगठन में एरिया कमेटी मेंबर बनाया गया। गंगालूर इलाके में लगातार बड़े हमले करता गया। इलाके में लगातार दहशत बनाकर रखा था।

इसे भी पढ़ें:  भिलाई में 1200 से अधिक कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश

इसके काम को देखकर बड़े लीडर्स ने इसे गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव और DVCM कैडर दिया। बीजापुर जिले में हुई नक्सल घटनाओं में अधिकांश का यही मास्टरमाइंड है। 100 से ज्यादा जवानों की हत्या में शामिल रहा है। नक्सल संगठन को इसने मजबूती देने का काम किया था। वहीं अब पुलिस का लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही, एनकाउंटर के डर से इसने परिवार के साथ समर्पण कर लिया है।

AK-47, इंसास रखता था दिनेश

दिनेश नक्सल संगठन में रहते AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार चलाता था। इसकी पत्नी ज्योति भी ACM कैडर की है। उसपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। नक्सल संगठन में रहते इन्हें एक दूजे से प्यार हुआ था। शादी की। इनका एक बच्चा भी है। अब दोनों पति-पत्नी सामाजिक जीवन जीना चाहते हैं, इसलिए हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें:  थाने से 200 मीटर दूर मिला नवजात शिशु का शव, आरोपी को पकड़ने CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हिड़मा, देवा के साथ किया है काम

दिनेश, नक्सल संगठन के हार्डकोर नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा, बटालियन नंबर 1 का कमांडर देवा, दामोदर, सुजाता, विकास जैसे बड़े नक्सली कैडर्स के साथ काम कर चुका है। नक्सलियों के स्ट्रैटजी से लेकर संगठन की तमाम जानकारी इसके पास है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये हैं 9 इनामी नक्सली

1. दिनेश ऊर्फ बदरू मोड़ियम, DVCM, 8 लाख रुपए इनामी

2. ज्योति ताती ऊर्फ कला मोड़ियम, ACM 5 लाख रुपए इनामी

3. दुला कारम, ACM, 5 लाख रुपए इनामी

4. भीमा कारम, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमांडर, 1 लाख रुपए इनामी

5. शंकर लेकाम, आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 1 लाख रुपए इनामी

इसे भी पढ़ें:  महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब आएगी महिलाओं के खाते में राशि

6. सोमा कारम, डीएकेएमएस अध्यक्ष, 1 लाख रुपए इनामी

7. मंगू कड़ती, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमांडर, 1 लाख रुपए इनामी

8. मोती कारम, आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, 1 लाख रुपए इनामी

9. अरविंद हेमला ऊर्फ आयतू हेमला, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, पार्टी सदस्य, 1 लाख रुपए इनामी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles