Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में कार से फिर मिले 2.85 करोड़ : मोबाइल में ‘4.52 किलोग्राम’ मैसेज पढ़कर दूसरे चैंबर का राज खुला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में बुधवार को चेकिंग के दौरान पकड़ाई इनोवा कार में दूसरा चेंबर भी मिला है। पुलिस ने इस चेंबर से 2.85 करोड रुपए बरामद किया है। पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो मोबाइल के मैसेज में 4.52 किलोग्राम लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस का शक गहराया आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई। तो दूसरे चैंबर का राज भी उगल दिया।

CSP अमन झा के निर्देश में आमानाका थाना का पूरा स्टाफ पैसों को गिनने में लगा दिखा। एक दिन पहले इसी कार के एक चेंबर से एक करोड़ 67 लाख मिले थे वहीं अब दूसरे चेंबर से करीब 2.85 करोड़ मिलने के बाद कुल रकम 4.52 करोड़ हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  कोंडागांव में पोलिंग बूथ के लिए 296 मतदान दल रवाना

चेकिंग के दौरान रोकी गई थी कार

आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि मंगलवार देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवाकर जांच की थी। इसे कौन लेकर आ रहा था, कहां लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही थी। ड्राइवर ने पुलिस से कहा कि पूरी गाड़ी खाली है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो गाड़ी से पहले कुछ नहीं मिला, लेकिन पुलिस का शक बढ़ा। दोबारा गाड़ी की बारीकी से जांच की गई।

आरोपियों ने दूसरे चेंबर का राज भी उगला और पुलिस को रुपए बरामद हुए।

कार के पीछे तरफ मिला चेंबर

जब गाड़ी को अंदर से चेक किया गया तो उसमें पीछे की तरफ एक चेंबर मिला। इसमें सुरक्षा के लिहाज से लॉक भी लगा हुआ था। जब लॉक तोड़कर देखा गया तो उसमें 500-500 और 200-100 नोटों के बंडल रखे हुए थे। गाड़ी के अंदर दो और लोग भी थे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री लखन बोले-35 किलो राशन की सुविधा अभी भी जारी

इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीकांत सिंह (24 साल) है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जरेलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं दूसरे आरोपी का नाम विनोद कुशवाहा है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सेवला सरांय थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles