Advertisment
छत्तीसगढ़

नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल: 1 जनवरी को एक साथ बड़ी संख्या में समर्पण करेंगे MMC जोन के नक्सली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक अहम खबर सामने आई है। जहां माओवादी संगठन के MMC जोन ने हथियारबंद गतिविधियों को रोकने के संकेत दिए हैं। MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने प्रेस नोट और एक ऑडियो जारी कर 1 जनवरी से संघर्ष विराम (सीज़फायर) लागू करने की बात कही है। यह घोषणा क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियों में बड़ा बदलाव ला सकती है।

प्रवक्ता अनंत ने संगठन के सभी नक्सलियों से अपील की है कि, वे अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ निर्णय लेते हुए हथियारबंद संघर्ष से बाहर आएं। उन्होंने कहा कि, वे सरकार की ‘पूना मार्गेम’ पहल को स्वीकार करेंगे। लेकिन इसे समर्पण नहीं बल्कि सामूहिक निर्णय माना जाएगा।

हथियार केवल साधन हैं, साध्य नहीं- नक्सली प्रवक्ता
नक्सली प्रवक्ता ने आपसी संपर्क और समन्वय के लिए बाउपेंग का एक खुला फ्रीक्वेंसी नंबर भी जारी किया है। साथ ही कहा कि, वे उस सरकार के साथ जाएंगे, जो उन्हें ज्यादा ध्यान देगी। प्रवक्ता अनंत ने स्पष्ट किया कि, हथियार छोड़ना जनता के साथ धोखा या गद्दारी नहीं है। उनके अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों में संघर्ष जारी रखना उचित नहीं है, क्योंकि हथियार केवल साधन हैं, साध्य नहीं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 1 बोतल से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे शराब

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles