Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

महासमुंद में ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौत:बेटी से मिलकर घर लौट रहा था परिवार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे 353 पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार राजस्व निरीक्षक ताहर सिंग ठाकुर और उनके परिवार के 5 सदस्य के साथ कार ड्राइवर की भी मौत हो गई।

इन 6 लोगों की मौत

  • ताहर सिंग ठाकुर (52 साल)
  • बिन्देश्वरी ठाकुर (48 साल)
  • वैभवी ठाकुर (19 साल)
  • तृप्ति ठाकुर (32 साल)
  • सरोजनी ठाकुर (37 साल)
  • सूरज कंसारी, ड्राइवर (30 साल)

बेटी से मिलने जा रहा था परिवार

ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया है। खल्लारी पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों को बाहर निकाला है।

इसे भी पढ़ें:  आज से महंगी होगी शराब, जमीन की रजिस्ट्री

सभी शवों को बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। राजस्व निरीक्षक ताहर सिंग अपनी बेटी से मिलने रायपुर गए थे। दुर्घटना उस समय हुई जब वे परिवार के साथ बागबाहरा लौट रहे थे। कार रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बागबाहरा से महासमुंद की तरफ आ रहा था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles