Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश

शराब पीने को लेकर भाई के साथ हुई थी लड़ाई; शव पर मिले चोट के निशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सिवनी में युवक की लाश घर में मिली है। मृतक का नाम संतोष बरेठ (35) है। उसके शव पर चोट के गहरे निशान हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

मृत युवक की मां सुशीला बाई ने बताया कि उसके 3 बेटे शिव, सुरेश और संतोष बरेठ हैं। शिव और सुरेश जम्मू-कश्मीर में रहकर मजदूरी करते हैं। छोटा बेटा संतोष यहीं घर पर था। कुछ दिनों पहले मंझला बेटा सुरेश भी घर आया हुआ था। संतोष को शराब पीने की लत थी और वो अक्सर नशे में ही घर भी आता था। इसे लेकर रोजाना दोनों भाइयों के बीच लड़ाई होती थी। सोमवार की शाम करीब 4 बजे संतोष नशे में धुत घर पहुंचा। इससे नाराज सुरेश ने उसे टोका, तो विवाद बढ़ने लगा। मां ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों शांत नहीं हुए। इसके बाद वो घर से निकल गई और बर्मबाबा चौक के पास बैठी रही। रात करीब साढ़े 8 बजे वो घर लौटी, तो देखा कि छोटा बेटा कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ है। मां ने उसे कई बार आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर गांव के लोगों को मां ने बुलाया। जांच करने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीडीएम अस्पताल लाया गया। शव को मर्चुरी में रखा गया था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को शव सौंपा गया। ASI दिलीप सिंह ने बताया कि संतोष बरेठ और उसके मंझले भाई सुरेश के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है। संदिग्ध हालत में शव मिला है, शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजहों का पता चलेगा। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की गई है।

इसे भी पढ़ें:  विद्या के मंदिर में शिक्षक की अश्लील शायरी : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में टीचर ने छात्र-छात्रों के सामने की डबल मीनिंग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles