Advertisment
मध्यप्रदेश

कुएं में मिला एक ही परिवार की 3 महिलाओं और एक बच्ची का शव, हत्या या आत्महत्या ?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुएं में एक ही परिवार की तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दो महिलाओं के शव कुएं में फंदे पर लटके मिले, वहीं दो शव कुएं में तैरता हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

यह पूरी घटना देवरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, जैपुर कोपरा गांव में एक कुएं के अंदर तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला है। दो महिलाओं के शव कुएं में रस्सी से लटके मिले तो वहीं एक महिला और बच्ची का शव पानी में तैर रहा था। तीनों महिलाएं सास, जेठानी और देवरानी बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत, 15 घायल

इस घटना के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है। साथ ही आत्महत्या करने की बात भी कही जा रही है। हालांकि घटना का कारण अज्ञात है। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। कुएं से शव को बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles