Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर के नाले में मछलियां पकड़ते समय बच्चों को मिले कारतूस, SLR, AK-47 और 3 नाट 3 राइफल की 70 गोलियां जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर में बंदूक की गोलियों का बड़ा जखीरा बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. होटल Vw कैन्यन के सामने नाले में राइफल की 70 गोलियां मिली है. बताया जा रहा कि ये गोलियां इंसास और Lmg जैसे राइफल में इस्तेमाल होती है. तेलीबांधा पुलिस गोलियों को जब्त कर मामले की जांच कर रही.

पुलिस के मुताबिक, ग्राम फुंडहर में वीडब्ल्यू कैनयन होटल के सामने छोकरा नाला में मछली पकड़ने वाले बच्चों को एक बिनडोरी (पाउच) में एवं खुले हुए कुछ कारतूस मिले. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नाले से कुल 84 कारतूस और दो खाली खोखा बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने गला रेतकर कर दी चाचा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उक्त कारतूस में 303 बोर, एमएमके, इंसास आदि के कारतूस जब्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. ये आवाजी या अभ्यास किए जाने वाले कारतूस हैं या जिंदा कारतूस, जांच के बाद ही पता चलेगा. बताया जा रहा कि इन गोलियों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों द्वारा किया जाता है. एसएलआर, Ak-47, इंसास, थ्री नॉट थ्री इन बंदूकों की गोली बरामद हुई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles