Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

पुल से 20 फीट नीचे गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत:बिलासपुर से सीमेंट ​​​​​​​लोडकर दीपका जाते वक्त हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में दीपका मुख्य मार्ग पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौराभांठा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरा ट्रक बिलासपुर से दीपका की ओर आ रहा था। इसी बीच पाली दीपका मुख्य मार्ग पर ट्रक 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें:  सुकमा में मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर, सभी शव बरामद

पुल के नीचे गिरने से ट्रक में पानी भर गया

बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया था। पुल के नीचे गिरने से ट्रक में पानी भर गया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पाली पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। लाश को कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई। वहीं ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दी गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पाली थाना प्रभारी चमन लाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। ट्रक को बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है। लाश को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  10-12 लाख में फर्जी पुलिस कर्मी आशीष ने क्राइम ब्रांच से लेकर थानों में कराई पोस्टिंग… बिना रोक-टोक आईपीएस अधिकारियों के घर था जाना-आना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles