Advertisment
जरूरत की खबर

आज से महंगा हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं नए रेट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली. सितंबर महीने के पहले दिन यानी आज से एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है. वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर IOCL की वेबसाइट पर नजर डालें तो दिल्ली से मुंबई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें दिख रही हैं.

1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से यह नई दर लागू हो चुकी है. आज से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो चुका है. देश के अन्य राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के क्या दाम हैं, आइए जानते हैं.

इसे भी पढ़ें:  बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन डबल मर्डर केस में गिरफ्तार, Ex बॉयफ्रेंड को जलाने का आरोप

किस राज्य में कितनी बढ़ी एलपीजी सिलेंडर की कीमत
दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो चुका है, जबकि कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1764.50 रुपये से बढ़ाकर अब 1802.50 रुपये कर दिया गया है. यानी राजधानी दिल्ली में प्रति सिलेंडर 39 रुपये और कोलकाता में 38 रुपये की वृद्धि हुई है.

अब अगस्त के मुकाबले सितंबर में इन सिलेंडर की खरीद पर आपको अधिक कीमत चुकानी होगी। मुंबई में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत 1644 रुपये हो गई है, जो अगस्त में 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये की गई थी. चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े नजर आ रहे हैं, यहां पर 1817 रुपये में मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1855 रुपये का हो चुका है.

इसे भी पढ़ें:  छात्र को शौचालय में बंद करके घर चले गए लापरवाह शिक्षक, फिर परिजनों ने बच्चे को ऐसे खोजा…

क्या घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़े?
इस साल तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कई बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है. वहीं लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से महिला दिवस पर बड़ी राहत दी गई थी. इस साल मार्च के महीने में सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये तक की कटौती की थी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles