Advertisment
सुकमाछत्तीसगढ़

सुकमा में मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर, सभी शव बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित कोंटा विकासखंड के भेज्जी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भेज्‍जी के जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 10 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए सभी 10 नक्‍सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने एक इंसास राइफल, एक एके-47, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल समेत कई हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

मुठभेड़ स्थल से बरामद स्वचालित हथियारों को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े नेता भी मारे गए हो सकते हैं। पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:  NHM के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर आक्रोश

मुठभेड़ में जवानों को मिली सफलता पर सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने नक्‍सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का दौर लौट चुका है और हम आगे भी इस दिशा में ठोस कदम उठाते रहेंगे।”

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार सुनियोजित तरीके से काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  चाइनीज मांझे ने ली एक और बच्चे की जान: पिता के साथ पार्क घूमने जा रहे बच्चे का कटा गला, इलाज के दौरान मौत

भेज्जी के जंगल में घातक मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। कोंटा मुख्यालय से 25 किमी दूर और भेज्जी थाना से लगभग 5 किमी दूर स्थित भंडारपदर की पहाड़ियों में यह मुठभेड़ हुई। नक्सली इलाके में बैठक के लिए पहुंचे थे, जिसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles