Advertisment
Accident

एक चाय वाले के चक्कर में चली गई 13 की जान…पुष्पक एक्सप्रेस हादसे की पूरी कहानी सामने आई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ कल शाम महाराष्ट्र के जलगांव में दर्दनाक हादसा हो गया था. इस हादसे में अभी तक 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.

दरअसल ट्रेन में आग की अफवाह फैली, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से कूदकर ट्रैक पर आने लगे. मगर इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने उनको कुचल दिया. बता दें कि अब इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अब सामने आया है कि एक चाय वाले के चक्कर में पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ ये दर्दनाक घटना घटी.

इसे भी पढ़ें:  सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बुधवारी बाजार में लगी आग:कोरबा में समोसे के ठेले में अचानक फटा सिलेंडर

 

चाय वाले के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा

हादसे के समय ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री का कहना है कि एक चाय वाले ने ही ट्रेन में आग की अफवाह फैलाई थी, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मची.

चश्मदीद का दावा है कि चाय वाले ने ही सभी से कहा कि ट्रेन में आग लग गई है. ये सुनते ही लोग घबरा गए और ट्रेन में भगदड़ जैसे हालात बन गए. इसी दौरान यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी और वह ट्रेन से कूदने लगे.

 

तभी सामने से दूसरी एक्सप्रेस गुजरी और कई यात्री उसकी चपेट में आ गए. चश्मदीद का ये भी कहना है कि जो यात्री ट्रैक की तरफ कूदे, वह ही दूसरी ट्रेन की चपेट में आए. मगर कई यात्री दूसरी तरफ कूदे, जहां ट्रैक नहीं था. चश्मदीद का कहना है कि अगर बाकी यात्री भी ट्रैक वाली साइड कूदते तो और भी अधिक जानें जा सकती थी.

इसे भी पढ़ें:  जगन्नाथ पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट: 20 श्रद्धालु झुलसे, 18 कटक-भुवनेश्वर रेफर

यूपी के 3 लोग मरे

बता दें कि अभी तक हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. कई लोग गंभीर घायल हैं. यूपी के भी 3 लोगों की हादसे में मौत हो गई है. अभी तक कुछ ही मृतकों की पहचान हो पाई है. फिलहाल इस हादसे की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो काफी दर्दनाक हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles