Advertisment
Accident

जलगांव रेल हादसे में 4 विदेशियों की भी हो गई मौत, इस देश के हैं नागरिक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ। पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद कई यात्री ट्रेन से बाहर पटरी पर कूद गए जिसके बाद दूसरी ओर से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें कुचल डाला। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायलों का इलाज अब भी जारी है। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि इस रेल हादसे में जिन 13 लोगों की मौत हुई है उनमें 4 लोग नेपाल के नागरिक हैं।

8 शवों की पहचान की गई

हादसे के एक दिन बाद गुरुवार को अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जलगांव ट्रेन हादसे में मारे गए 13 लोगों में से चार की पहचान नेपाल के नागरिक के रूप में हुई है। मृतकों में एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली गई है। इनमें से दो मृतकों की पहचान उनके आधार कार्ड से की गई है। जलगांव के जिला सूचना अधिकारी ने बताया है कि मरने वाले आठ लोगों में से चार नेपाल के रहने वाले थे।

इसे भी पढ़ें:  बैंककर्मी को JCB ने मारी टक्कर, मौत:एक घंटे तक मशीन में फंसी रही महिला, पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर निकाली लाश

मृतक नेपालियों की पहचान सामने आई

अधिकारियों की ओर से दी गई लिस्ट के मुताबिक, ट्रेन हादसे में जिन 4 नेपाली नागरिकों की मौत हुई है उनकी पहचान 43 साल की नवीन भंडारी (मुंबई के कोलाबा में रहती थीं), 60 साल की जवाकला भाटे (ठाणे के भिवंडी में रहती थीं), 40 साल के लच्छीराम खटारू पासी और एक 11 साल के नाबालिग बच्चे के रूप में हुई है।

10 घायलों का इलाज जारी

जलगांव में हुए हादसे में 15 लोग घायल भी हुए थे। ताजा अपडेट के मुताबिक, इनमें से 10 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 9 घायलों का इलाज पचोरा सिविल अस्पताल में और एक घायल का इलाज जलगांव शहर के एक अस्पताल में हो रहा है। वहीं, मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई : नगर सैनिक की मौत, आरक्षक घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles