Advertisment
रायपुरAccidentछत्तीसगढ़

बेमेतरा-बिलासपुर में बड़ा हादसा, दो सरकारी कर्मचारी समेत तीन की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। बेमेतरा में देर रात को सड़क हादसे में दो शासकीय कर्मचारियों की मौत हो गई. ये हादसा कोबिया चौक के पास हुआ, जहां एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में से एक स्कूल में शिक्षक था, जबकि दूसरा बेमेतरा जिला न्यायालय में बाबू के पद पर कार्यरत था. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं बिलासपुर के पेंड्रीडीह बायपास पर एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर की केबिन में दबकर मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को जेसीबी की मदद से हटाया, जिसके बाद केबिन में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया.

इसे भी पढ़ें:  उपचुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई : 27 लाख रुपए के साथ कार चालक को पकड़ा, मामला इनकम टैक्स को सौंपा गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles