Advertisment
छत्तीसगढ़

युट्यूबर बेटी ने की पिता की हत्या, विवाद के बाद हसिया से वार कर उतारा मौत के घाट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां युट्यूबर बेटी ने अपने पिता के साथ हुए विवाद के बाद हसिया से गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी। यह घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट, पिता फिरत राम का परिवार रलिया में रहता था। पिछले 8 सालों से उनकी पत्नी और तीनों बेटियां कोरबा के आदिले चौक में अलग रह रही थीं। इस बीच उनकी दो बेटियां किसी निजी कंपनी में काम कर रही थीं, जबकि एक बेटी पढ़ाई कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  सक्ती में बड़ा सड़क हादसा : इंडिगो कार नहर में गिरी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, स्विफ्ट के चार लोग गंभीर घायल

सोमवार देर रात अशोक कुमार और उसकी बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर पर रखे हसिया से अपने पिता के गले पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर कार्रवाई में जुट गई। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि इस परिवारिक विवाद के पीछे मुख्य कारण यह था कि अशोक कुमार अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर आरोप लगाता था, जिससे घर में तनाव बना हुआ था और विवाद के दौरान गुस्साई बेटी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:  फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश:एक सप्ताह में तीसरी मिली लाश, पुलिस बोली- सबूत जुटा रही हमारी टीम

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles