Advertisment
छत्तीसगढ़गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश:एक सप्ताह में तीसरी मिली लाश, पुलिस बोली- सबूत जुटा रही हमारी टीम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले में मरवाही के सीमावर्ती गांव से सटे जंगल में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। बताया जा रहा है कि सागौन प्लाट में महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उषाढ़ ​​​​​​का है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला अर्धनग्रन हालत में मिली है। ऐसे में हत्या समेत अन्य अनहोनी की भी आशंका जताई जा रही है। पिछले एक सप्ताह में जिले में 3 सड़ी गली लाशें मिल चुकी हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

सागौन प्लाट में लटकी लाश देखी

ग्रामीणों ने बताया कि वे मवेशियों को जंगल ले गए थे। इस दौरान उन्हें सागौन के प्लाट में एक शव लटका हुआ दिखा। इसके बाद उन्होंने मरवाही पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ने पति-पत्नी की बाइक को मारी टक्कर,महिला की मौत: ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जब्त

जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया

बताया जा रहा है कि मरवाही थाना क्षेत्र में दूसरी घटना है। एक मामला गौरेला थाना क्षेत्र से से सामने आई थी, जहां से पुराना शव बरामद किया था। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है। इसके अलावा पुलिस लापता लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

सबूत जुटाए जा रहे

मरवाही SDOP ​​​​​​​दीपक मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। हमारी टीम लगी हुई है। जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles