Advertisment
अन्य खबरें

बला की खूबसूरत सांसद इकरा हसन चौधरी करने वाली हैं शादी, जानें कैसा होगा इनके सपनों का राजकुमार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद इकरा हसन चौधरी बला की खूबसूरत है। इनके अच्छे व्यवहार के साथ ही इनकी हुस्न की तारीफ भी अक्सर होती है। इकरा चौधरी की शादी से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। बला की खूबसूरत सांसद इकरा हसन चौधरी कब शादी करेंगी? इनके सपनों का राजकुमार कैसा होगा? इन सभी सवालों का जवाब सादगी भरे अंदाज में सपा सांसद ने दिया है।

दरअसल कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने एक पॉडकास्ट में कई सवालों पर खुलकर जवाब दिया है। इसमें शादी या निकाह से संबंधित सवाल भी उनसे पूछे गए, जिनका जवाब उन्होंने दिया है।

पॉडकास्ट में पत्रकार ने एक सवाल पूछते हुए कहा कि मैंने आपकी डेट ऑफ बर्थ सर्च की है जो 26 अगस्त 1994 है यानी 30 साल हो गए हैं। हमारे समाज में जैसे ही लड़कियां 25 या 26 साल क्रास करती हैं तो पड़ोस वाली आंटियां और रिश्तेदार पूछने लगते हैं कि शादी कब होगी? इस सवाल के दौरान सपा सांसद मुसकुराते हुए कहती हैं कि मेरा अभी शादी का कोई ख्याल नहीं है। मैं नहीं जानती की आगे भविष्य में क्या होगा। मैं बहुत खुश किस्मत हूं और मैं कैराना के लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं। जिन लोगों ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इसे भी पढ़ें:  लाड़ली बहना योजना का लाभ ले चुकीं इन महिलाओं पर लगेगा जुर्माना? इस नेता ने कर दी बड़ी मांग

सपा सांसद ने आगे हंसते हुए कहा कि मैं कुछ जरूरी काम कर रही हूं। मेरा अभी पूरा ध्यान उसी पर है। जब शादी होने वाली होगी तो अपने समय पर हो ही जाएगी। अगर नहीं भी होती है तो कोई दिक्कत नहीं है।

अभी मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर और अपनी जिम्मेदारी पर

उन्होंने आगे कहा कि अभी मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर और अपनी जिम्मेदारी पर है। अपने काम को सही तरीके से पूरा करने पर है। बाकी चीजों के लिए अभी न मेरे पास वक्त है और न ही उसमें कोई रुची है। ये जवाब सुनने के बाद पत्रकार ने कहा कि देर होते जा रही है तो क्या आंटियां और लोग चिढ़ाते नहीं हैं। तब मुसकुराते हुए सपा सांसद ने कहा कि अब कोई नहीं कहता है।

इसे भी पढ़ें:  भारत में व्हाट्सएप बंद कर सकता है सर्विस, कंपनी बोली- दबाव बनाया तो छोड़ देंगे इंडिया

अफवाहों न फैलाने की अपील की।

उन्होंने अपने खिलाफ शादी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लोगों से गलत जानकारी न फैलाने की अपील की। सांसद इकरा हसन ने कहा कि इससे मुझे और मेरे परिवार को तकलीफ होती है। इकरा हसन ने कहा कि आपके माध्यम से मैं सबको ये कहना चाहती हूं कि इन बातों में बिल्कुल कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी गलत अफवाह किसी लड़की के लिए चलाना बहुत ही गलत है। मुझे वो देखकर बहुत अफसोश होता है. मेरी सबसे गुजारिश है कि ऐसी वीडियो बनाना बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें:  अंग्रेजों से वापस लिया 100 टन सोना: RBI की बड़ी कामयाबी, 33 साल पहले Bank Of England में रखा गया था गिरवी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles