Advertisment
दिल्ली

दिल्ली सीएम आतिशी हो सकती हैं गिरफ्तार…अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी ने CBI-ED के साथ रची साजिश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली में चुनाव से पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एक बार फिर उनके खिलाफ रेड होगी और केजरीवाल ने आशंका जाहिर की ट्रांसपोर्ट विभाग के एक केस के तहत ऐसा हो सकता है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें 3-4 दिन पहले सूत्रों से पता चला है कि ED, CBI और IT की बैठक हुई है, जिसमें ऊपर से आदेश आया है कि किसी भी फर्जी मामले में आतिशी को गिरफ्तार किया जाए.

उन्हें यह भी बताया गया है कि आम आदमी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं पर गिरफ्तारी से पहले छापेमारी होगी. हमने सुना है कि आतिशी, सिसोदिया और संजय सिंह पर रेड कराई जाएगी, क्योंकि उनका मकसद चुनाव की तैयारियों को रोकना है. सुनने को आया  है कि आतिशी जी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट विभाग में एक फर्जी केस तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की मुफ्त यात्रा को रोकना है. हमें यकीन है कि लोग गंदी साजिशों का जवाब देंगे.

इसे भी पढ़ें:  दिवाली के दिन दिल्ली में बिगडी हवा की सेहत ,डराने वाला AQI; पटाखे जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीजेपी के पास कोई नैरेटिव नहीं है. 10 साल में उन्होंने कुछ नहीं किया. वे नहीं बता पा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट दिया जाए तो वह क्या करेंगे? बस केजरीवाल, केजरीवाल करते रहते हैं, गालियां देते हैं. उनके पास सीएम चेहरा, एजेंडा, उम्मीदवार नहीं है. आप कैंपेन कर रहे हैं, हम स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, बस यात्रा, तीर्थ यात्रा के बारे में बता रहे हैं, इसलिए हम कह रहे हैं हमें वोट दो.”

आतिशी ने कहा, “हमें पुख्ता खबर मिली है कि ट्रांसपोर्ट विभाग के एक फर्जी केस के माध्यम से दिल्ली में महिलाओं की फ्री यात्रा बंद करने के लिए मेरे ऊपर फर्जी केस का प्रयास किया जा रहा है. हमने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और करेंगे. मुझे विश्वास है कि यदि एजेंसियां मुझे गिरफ्तार करती हैं, तो आखिरकार सच्चाई सामने आएगी. मुझे संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. आप हम पर झूठे केस करके दिल्लीवालों की सुविधाओं को रोकना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली की जनता सब देख रही है. जैसे वरिष्ठ नेताओं को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया और फिर सभी को बेल मिली.

इसे भी पढ़ें:  CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया:शराब नीति में भ्रष्टाचार के केस में एक्शन

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “जो नोटिस आज अखबारों में जारी हुए वे पूरी तरह गलत हैं. कुछ अफसरों पर भाजपा ने दबाव बनाकर गलत सूचना अखबार में छपवाई है. इन अफसरों पर पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी.” महिला एवं बाल कल्याण और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नोटिस में जनता सेअपील की गई है कि वे अपने दस्तावेजों को किसी से किसी से साझा ना करें. सूचना निकाली गई कि महिला सम्मान जैसी योजना नहीं, जबकि दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने घोषणा की है कि 1000 की स्कीम नोटिफाई हो चुकी है, अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी, पुलिस कार्रवाई भी होगी, आम आदमी पार्टी ने कहा कि सरकार बनने के बाद संजीवनी योजना लाई जाएगी, 1000 की स्कीम को 2100 किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा. “जाहिर तौर पर यह चुनावी घोषणा है, जनता को भरोसा है, जनता रजिस्टर कर रही है. जो लोग रजिस्टर कर रहे हैं, उन्हें चुनाव के बाद फायदा दिलाएंगे. यह हमारा, आम आदमी पार्टी का चुनावी वादा है तो आम आदमी पार्टी रजिस्टर कर रही है,”

इसे भी पढ़ें:  कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान व्यक्ति ने मारा थप्पड़:माला पहनाने के बहाने से आया था

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles