Advertisment
छत्तीसगढ़

कोरबा के बुका डैम में डूबने से युवक की मौत:24 घंटे बाद मिला शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन के काम में लगे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 24 अक्टूबर की सुबह फाउटिंग हाउस से लौटते समय आशीष मरावी (24 साल) गहरे पानी में गिर गया था। उसका शव 24 घंटे बाद मिला है। 20 फीट गहराई से उसका शव बाहर निकाला गया।

मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है घटना के बाद वहां मौजूद 2 दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  CG BREAKING: पिकअप से 10 लाख की शराब जब्त, पुलिस को चकमा देकर ड्राइवर फरार

मृतक आशीष रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट का रहने वाला था और बुका के कॉटेज हाउस में रहता था। वह महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन इकाई में कार्यरत था।

शुक्रवार की सुबह आशीष अपने दो अन्य साथियों के साथ बुका डैम पर रस्सी के सहारे फाउटिंग हाउस पर काम करने गया था।

काम खत्म होने के बाद तीनों कर्मचारी रस्सी के सहारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आशीष मरावी की तबीयत बिगड़ी और वह गहरे पानी में गिर गया।

उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्तों ने भी पानी में छलांग लगाई, लेकिन आशीष का कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तब इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें:  ₹3.60 करोड़ के ड्यूटी हॉल निर्माण पर उठे बड़े सवाल!, जांजगीर-चांपा कलेक्टर परिसर की बहु-करोड़ीय परियोजना जांच के घेरे में

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा नगर सेवा के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। 8 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद शनिवार की सुबह रेस्क्यू टीम को कांटे के सहारे लगभग 20 फीट नीचे आशीष का शव मिला, जिसे ऊपर खींचा गया।

बांगो थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि आशीष मरावी के साथियों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के मुताबिक, आशीष की अचानक तबीयत खराब हुई और वह पानी में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आशीष और उसके अन्य दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे और बुका में ही रहकर मछली पालन का काम करते थे।

इसे भी पढ़ें:  बेटी ही निकली चोर: मां ने जमा कर रखे 9 लाख रुपए, बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पूरी घर में ही लगा दी सेंध

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles