Advertisment
क्राइमकांकेरछत्तीसगढ़

बेटी ही निकली चोर: मां ने जमा कर रखे 9 लाख रुपए, बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पूरी घर में ही लगा दी सेंध

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर के नांदनमारा में हुए महिला के घर से 9 लाख रुपए की चोरी मामले में पुलिस ने बेटी और उसके दो दोस्त को गिरफ्तार किया है। बेटी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दी थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 लाख रुपए भी बरामद किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, चरणबती कोर्राम ने बाइपास मार्ग में अपनी जमीन बेची थी, जिससे 12 लाख रुपए मिले थे। जिसमे 3 लाख रुपए घर बनाने में खर्च हो गए और बाकी बचे 9 लाख रुपए घर की आलमारी में रखा हुआ था। 9 मई की रात किसी निजी काम से मां चरणबती कोर्राम कांकेर से बाहर गई थी। अगले दिन सुबह लौटने पर देखा कि आलमारी से रुपए गायब हैं।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, संचालकों ने लिया फैसला

महिला के शिकायत के आधार पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान पता चला कि महिला की बेटी सुरेखा मरकाम पति स्व आत्माराम मरकाम निवासी मानिकपुर ने अपने दो दोस्तों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

जमीन बेचने के बाद बेटी ने मांगे पैसे, नहीं देने पर रची चोरी की साजिश

बेटी सुरेखा मरकाम ने पैसे की जरूरत होने पर उसकी मां से जमीन बेचकर मिले रुपए में से कुछ रुपयों की मांग की थी। महिला द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी बेटी सुरेखा मरकाम ने अपने अन्य दो दोस्त सोमारू पांडे और शीतल नायक उर्फ कांता के साथ मिलकर चोरी की।

इसे भी पढ़ें:  'भूपेश बघेल, पद्मा ने मिलकर महल को खत्म किया'

3-3 लाख आपस में बांटे, पुलिस ने 8 लाख रुपए किया बरामद

आरोपियों ने चोरी किए 9 लाख रुपए आपस में बांट लिए। सभी के हिस्से में बराबर 3-3 लाख रुपए बांट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से 8 लाख 14 हजार 500 रुपए बरामद किया है। चोरी में शामिल महिला की बेटी सहित तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

9 मई की रात हुई थी चोरी

गौरतलब है कि ग्राम नांदनमारा निवासी महिला चरणबती कोर्राम के घर 9 मई गुरुवार की देर रात घर के अलमारी में रखे 9 लाख रुपए अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। इसकी शिकायत महिला ने कोतवाली थाना में की थी। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश में कर रही थी। रविवार को पुलिस ने कोतवाली थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नांदनमारा में हुई चोरी का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें:  कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश; पूरे राज्य में मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles