Advertisment
अंबिकापुर

अंबिकापुर में हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से करंट की चपेट में आया युवक गंभीर रूप से घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। अंबिकापुर में एक युवक हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना घटना लुंड्रा थाना इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गेरसा में एक युवक जिसका नाम रघुवीर खलखो है वह हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि, युवक मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें:  अमरजीत भगत के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें, प्रधानमंत्री मोदी की सभा में थाम सकते हैं भाजपा का दामन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles