Advertisment
Uncategorized

ऑटो चालक की बेटी निशा अब चढ़ेगी किलिमंजारो की चोटी, फहराएगी तिरंगा, सीएम साय ने दी आर्थिक सहायता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। इस दौरान सीएम साय ने निशा को  किलिमंजारो फतह के लिए आर्थिक सहायता की बात कही है। सीएम साय ने कहा कि, हम तुम्हारा सपना पूरा करेंगे। बिलासपुर की बेटी निशा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएगी।

बिलासपुर में रहने वाली निशा यादव के पास एक फोन आया किसी ने उससे कहा आपको किलिमंजारो चढ़ना है, आप खर्च की चिंता न करें। निशा चकित हुई और आश्चर्य से पूछा आप कौन हैं, सामने से आवाज आई बेटा मैं विष्णु देव साय बोल रहा हूं। निशा ने आश्चर्यचकित भाव से कहा आप सच में मुख्यमंत्री बोल रहे हैं। उसे यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन जब मुख्यमंत्री ने पूरी बात बताई और कहा कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। छत्तीसगढ़ के हर एक बेटी का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  सैक्स रैकेट में पकड़ाई TV एक्ट्रेस , हॉटल में चल रहा था जिस्म फरोसी का कारोबार

किलिमंजारो चोटी फतह करना चाहती है निशा 

सीएम साय ने निशा के साथ पर्वतारोहण के बारे विस्तार से बात की। निशा ने सीएम को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस की चढ़ाई के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया। उसने बताया कि, पर्वत की यात्राएं रोमांच से भर देती हैं। पर्वतों की चोटी पर तिरंगा फहराना गर्व से भर देता है। निशा ने आगे बताया कि, अब अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह करना चाहती हैं और उनका अंतिम लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का है।

सीएम साय का जताया आभार 

निशा ने नम आवाज में सीएम को आगे बताया कि, मैं पिछले कई दिनों से सो नहीं पा रही थी। मेरे पिता ऑटो चालक है और मेरे सपने को पूरा कर पाना उनके लिए कठिन था।  मन में बड़ी दुविधा थी कि यह कैसे संभव हो पाएगा, मेरा सपना कैसे पूरा होगा । आज आप ने मेरी सारी चिंताओं को दूर कर दिया है।  मुख्यमंत्री जी मैं आपको बहुत धन्यवाद देती हूं।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में स्कूल की 'सफलता' के लिए कक्षा-2 के मासूम की 'बलि', निदेशक और स्टाफ गिरफ्तार

आर्थिक हालात से हौसले पस्त नहीं होते- सीएम साय 

निशा की आत्मविश्वास भरी इन बातों को सुनकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अपनी बेटियों पर गर्व है। हम चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ की बेटी माउंट एवरेस्ट पर भी तिरंगा फहराए। उन्होंने कहा कि, आर्थिक हालात से हौसले पस्त नहीं होते। उन्होंने निशा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आपका आत्मविश्वास और जुनून जरूर आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles