Advertisment
Uncategorized

पिकअप और ट्रेलर में जबरदस्त भिडंत : हादसे में दो सगे भाइयों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरिया। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हागसे में पिकअप सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह घटना ग्राम मोहरा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में ट्रेलर और पिकअप के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तेंदुआ अवारापारा निवासी अभिषेक साहू और अविनाश साहू, पिता मूलचंद साहू की मौत हो गई। वहीं मृतकों के बड़े पिता का लड़का घायल बताया जा रहा है।

पिकअप में सब्जी लोड कर घर जा रहे थे तीनों भाई

इसे भी पढ़ें:  छठ पूजा 2024 – छठ पूजा में इन रंग के कपड़े पहनना शुभ, जानिए किस रंग का क्या है महत्व

बताया जा रहा है कि, अभिषेक, अविनाश और छोटू अपने घर तेंदुआ आवरापारा से जमगहना बाजार के लिए पिकअप में सब्जी लोड कर जा रहे थे। तभी मोहरा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि आवाज की गूंज दूर तक सुनाई दी।

परिवार ने खोए दो बेटे 

जब आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो अभिषेक वाहन के बाहर फेंकाया हुआ था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अविनाश और छोटू गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां पर अविनाश ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

इसे भी पढ़ें:  क्या पुलिस हिरासत में रान्या राव की हुई पिटाई? वायरल फोटो पर बवाल; महिला आयोग भड़का

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles