Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में युवक पर बरसाए लात-घूंसे,

बेरहमी से पिटाई कर बाइक और मोबाइल लूटा, पुलिस ने लिखी चोरी की FIR

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

बिलासपुर में शराब लेने जा रहे एक युवक की बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई की गई है। बदमाश ने उसकी बाइक और मोबाइल भी लूट लिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। लेकिन पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। अब आईजी डॉ. संजीव शुक्ला से मामले की शिकायत की है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। खैरागढ़ जिले के कोपेभांठा निवासी गुलशन राजपूत अभी बिलासपुर के कुदुदंड में रहता है। वो ड्राइवरी का काम करता है। 30 मार्च को अपनी बाइक क्रमांक CG 08 AY 8815 से मंगला स्थित दुकान में शराब खरीदने जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी: ग्राहक बनकर अंदर घुसा बदमाश, फिर सोने के जेवर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हो गई घटना

तभी शराब दुकान के पास उसे एक अनजान युवक ने पकड़ लिया। उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। जिससे वो बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह घायल पड़ा था। उसका बाइक और मोबाइल भी गायब था।

बदमाश ने युवक को लात-घूंसों से पीटा।
बदमाश ने युवक को लात-घूंसों से पीटा।

पुलिस ने लिखी चोरी की FIR

दूसरे दिन घायल गुलशन अपना इलाज कराने के बाद सिविल लाइन थाने पहुंचा। जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। लेकिन, पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। इसलिए पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। हालांकि वीडियो मिलने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है।

बेहोश होते तक बेरहमी से की पिटाई, फिर की लूटपाट।
बेहोश होते तक बेरहमी से की पिटाई, फिर की लूटपाट।

CCTV वीडियो लेकर IG ऑफिस पहुंचा युवक

इसे भी पढ़ें:  84 छात्रों को खिला दिया था कुत्ते का जूठा, पीड़ितों को 25,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर युवक IG ऑफिस पहुंच गया। उसने मारपीट का सीसीटीवी भी दिखाया। उसका कहना है कि उसके साथ मारपीट किया गया। जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर थाने पहुंचा।

लेकिन, पुलिस ने उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही उसकी बाइक और मोबाइल का पता चला है। उसने आईजी से मामले की जांच कराने और दोषी युवक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles