Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़राज्य एवं शहरसरगुजा

छत्तीसगढ़ में छात्राओं के अपहरण पर पथराव, नगर बंद

सड़क पर उतरे लोग, देर रात घेरी पुलिस चौकी; आरोपियों के परिजन घर छोड़कर भागे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा में 2 छात्राओं को अगवा किए जाने के बाद हंगामा हो गया। लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपियों के घर पर पथराव कर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। नाराज लोगों ने बुधवार को नगर बंद रखा। फिलहाल इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुरा निवासी 16 साल की दो लड़कियां स्थानीय स्कूल में 9वीं में क्लास पढ़ती हैं। दोनों सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकली थीं। आरोप है कि स्कूल के बाहर से ही 11वीं में पढ़ने वाले इश्तियाक आलम और इंजमामुल हक उन्हें अगवा कर ले गए।

आरोपी छात्रों के घर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका।
आरोपी छात्रों के घर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका।

शाम तक छात्राएं नहीं लौटीं तो परिजन पहुंचे थाने

जब शाम तक भी छात्राएं घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कहीं पता नहीं चलने पर परिजन रघुनाथ नगर पुलिस चौकी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की, इस बीच पता चला कि आरोपी लड़के दूसरे समुदाय से हैं। इसका पता चलते ही हंगामा शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की श्रीरामलला दर्शन योजना के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

हिंदू समुदाय ने देर रात घेरी पुलिस चौकी

भड़के हिंदू समुदाय के 200 से ज्यादा लोगों ने मंगलवार रात पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। रात करीब ढाई बजे तक लोग चौकी के सामने डटे रहे। इलाके में तनाव बढ़ता देखकर पुलिस एक्टिव हुई। मोबाइल नंबर से ट्रेस करने पर लड़कियों की लोकेशन रांची की ओर मिली।

नेशनल हाईवे पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए निकाली रैली।
नेशनल हाईवे पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए निकाली रैली।

दोनों लड़कियां और आरोपी रांची से बरामद

इस पर सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने रांची एसपी से फोन पर बात की। उनसे लड़कियों और आरोपियों की जानकारी शेयर की। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे बस के रांची पहुंचते ही बस स्टैंड पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। फिर झारखंड पुलिस उन्हें लोदाम तक लेकर आई।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत

आरोपियों के परिजन घर छोड़कर भागे

लोदाम से जशपुर पुलिस के साथ सरगुजा पुलिस चारों को लेकर बुधवार सुबह अंबिकापुर पहुंची। तनाव की स्थिति को देखते हुए उन्हें रघुनाथपुर नहीं ले जाया गया है। दूसरी ओर हालात बिगड़ते देख आरोपियों के परिजन घर में ताला लगाकर भाग निकले हैं।

आरोपियों के घरों में आग लगाने की कोशिश

बुधवार सुबह आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपी छात्रों के घरों में पथराव कर दिया। इस दौरान एक मकान में आग लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। नाराज लोगों ने नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। साथ ही नगर को पूरी तरह बंद रखा गया।

जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती।
जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती।

एएसपी, डीएसपी सहित फोर्स तैनात

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार के मां- बाप और भाई की हत्या में शामिल 23 आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी-फ़ावड़ा और डंडे से हमलाकर उतारा था मौत के घाट

तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को रघुनाथपुर में दोनों आरोपी छात्रों के घरों के पास तैनात कर दिया गया है। बुधवार को एडिशनल एसपी अमोलक सिंह, डीएसपी शुभम तिवारी, अंबिकापुर डीएसपी पटेल सहित लुंड्रा, धौरपुर और बतौली के थाना प्रभारी के साथ ही पुलिस लाइन से फोर्स वहां पहुंची है।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

छात्राओं को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने धारा 363, 366, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। नाबालिग छात्राओं का बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। आरोपी छात्रों में एक बालिग और एक नाबालिग है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles