Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपीराजनीतिरायपुरलोकसभा चुनाव 2024

महंत के बंगले के बाहर लाठी खाने पहुंचे भाजपाई

कहा- पहले हमें मारो; छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष बोले- मैं खेद व्यक्त करता हूं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा इसके खिलाफ बुधवार को सड़क पर उतर आई। डिप्टी CM विजय शर्मा सहित तमाम भाजपाई रायपुर में महंत के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि हम तो लाठी खाने के लिए आए हैं।

वहीं तमाम भाजपाई सिविल लाइन थाने के बाहर भी नारेबाजी कर FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। बयान के खिलाफ चुनाव आयोग में भी शिकायत की गई है और ‘मैं हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो’ पोस्टर भी जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:  आंधी-तूफान से बिलासपुर में ब्लैक आउट, कहीं बिजली के खंभे गिरे तो कहीं टूटे तार, शहर में घंटों छाया रहा अंधेरा

हंगामा बढ़ने पर महंत ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तिल का ताड़ बना दिया गया। प्रधानमंत्री सम्मानित पद है। मैंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है, लोग पता नहीं क्यों कह रहे हैं। मैं तो कबीरपंथी हूं, मैं इस तरह की गलत बात तो कर ही नहीं सकता। मेरी बातों से बुरा लगा है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।

डिप्टी CM शर्मा ने जारी किया पोस्टर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को ‘मैं हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मारो’ पोस्टर लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि, हम जनता तक मुद्दे को ले जाना चाहते हैं। महंत ने सामूहिक रूप से हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित किया है। इस तरीके का बयान अशोभनीय है। चुनाव आयोग से आग्रह है कि उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। जब-जब ऐसे बयान आए हैं मोदी जी के लिए जनता का प्रेम बढ़ा ही है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस में बड़ा बदलाव जल्द : बदले जाएंगे राजधानी समेत कई शहरों के जिलाध्यक्ष

महंत का बयान बना कांग्रेस के खिलाफ मुहिम

महंत के बयान को भाजपा ने अपने लिए हथियार बना लिया है। इसके खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक प्रोटेस्ट हो रहा है। सोशल मीडिया पर ‘पहली_लाठी_मुझे_मारो​​​​​​​’ को हैश टैग के साथ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पोस्ट कर रहे हैं।

नामांकन के दौरान भूपेश बघेल और डॉ. चरणदास महंत।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles