Advertisment
छत्तीसगढ़

फेसबुक पर PWD इंजीनियर बनकर युवती को फंसाया, शादी का वादा कर 7 लाख रुपये उड़ाए, फिर हुआ फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

डोंगरगढ़। सोशल मीडिया की दोस्ती कैसे एक युवती की जिंदगी में भरोसे के नाम पर बड़ा धोखा बन गई, इसकी दर्दनाक कहानी डोंगरगढ़ में सामने आई है। फेसबुक पर PWD इंजीनियर बनकर एक शातिर ठग ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया, शादी का वादा किया और फिर एक्सीडेंट का बहाना बनाकर 7 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए।

आरोपी की पहचान तखतपुर, बिलासपुर निवासी जयप्रकाश बघेल के रूप में हुई है, जो खुद को लोक निर्माण विभाग (PWD) का सिविल इंजीनियर बताकर डोंगरगढ़ की युवती के परिवार तक पहुंचा। रिश्ते की बात इतनी आगे बढ़ी कि परिवार वाले उसे दामाद मान बैठे। लेकिन ये प्यार और भरोसे की कहानी बहुत जल्द डिजिटल धोखाधड़ी में बदल गई।

इसे भी पढ़ें:  राईसमिलर अनिल बंसल की नदी में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कुछ ही दिन बाद जयप्रकाश ने युवती को कॉल कर कहा कि उसका भयानक एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है। लड़की ने बिना देर किए PhonePe और अन्य माध्यमों से आरोपी के बताए खातों में कुल 7 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही आरोपी धीरे-धीरे गायब हो गया और शादी की बातों से कतराने लगा।

जब युवती को शक हुआ तो उसने खुद पड़ताल शुरू की और उसके होश उड़ गए। आरोपी न तो PWD इंजीनियर था, न ही उसके पास कोई सरकारी पहचान थी। जांच में यह भी सामने आया कि जयप्रकाश रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में पहले से ही एक ठगी के मामले में फरार था (अपराध क्रमांक 254/2025)।

डोंगरगढ़ पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक लेन-देन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध क्रमांक 379/2025 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  गांजा तस्कर पर जशपुर पुलिस का एक्शन: मकान, कार, मोटरसाइकिलों समेत 50.64 लाख की संपत्ति फ्रीज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles