Advertisment
महाकुंभ 2025

योगी आदित्यनाथ ने कुंभ में किया मुसलमानों का स्वागत, लेकिन शर्तें भी लगाई, जानिए क्या करना होगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को महाकुंभ नगर में आकाशवाणी के एफएम रेडियो चैनल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्‍होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। योगी ने यूपी के मुख्‍यमंत्री के रूप में देश और दुनिया से आने वाले संत और श्रद्धालुओं की सेवा के अवसर को अपना सौभाग्‍य बताया। उन्‍होंने कहा कि एक साल पहले अयोध्‍या में 500 सालों का इंतजार खत्‍म करके रामलला का विराजमान होना और 144 सालों बाद इस तरह के मुहूर्त में महाकुंभ का होना, ये ईश्‍वर की कृपा है।

एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में योगी ने वक्‍फ बोर्ड को भूमाफिया बोर्ड करार दे दिया। उन्‍होंने कहा कि किसी भूमाफिया को यहां की जमीन पर कब्‍जा नहीं करने देंगे। महाकुंभ में मुसलमानों के प्रवेश को लेकर भी योगी ने अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि सनातन पर उंगली उठाने वाले लोग यहां न आए तभी अच्‍छा रहेगा। जो अपने आपको भारतीय मानता है और सनातना परंपरा के प्रति श्रद्धा का भाव रखता है वे जरूर आएं। बहुत साल पहले बहुत सारे लोगों ने इस्‍लाम अपना लिया था, उनकी कुछ पीढि़यां आज भी सनातन में विश्‍वास रखती हैं।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में सनातन बोर्ड बनाने की उठी मांग, वफ्फ बोर्ड को समाप्त करने उठ रही आवाज

‘कलुषित मानसिकता वाले यहां न आएं’

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ये उन लोगों के चेतावनी है जो सनातन परंपरा की आस्‍था को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं। महाकुंभ में कोई भी आ सकता है। ये ऐसा स्‍थल है जहां जाति और पंथ की दीवारें समाप्‍त हो जाती हैं। यहां किसी भी तरह के भेदभाव के लिए जगह नहीं है। महाकुंभ के बारे में तो एक मान्‍यता है कि यहां वसुधैव कुंटुबकम देखने को मिलता है। लेकिन अगर कोई बुरी मानसिकता के साथ यहां आएगा तो उसे खुद को भी अच्‍छा नहीं लगेगा और उसे जीवन भर यह स्‍मरणीय रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘कुंभ में लगी आग ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है,’ ABVP के कार्यालय में मिला धमकी भरा पत्र

मौलाना बरेलवी ने दिया था ये बयान

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान जारी कर कहा था कि महाकुंभ मेले की जमीन वक्‍फ बोर्ड की है। महाकुंभ नगर की लगभग 54 बीघा जमीन वक्‍फ बोर्ड की है। मुसलमानों ने बड़ा दिल दिखाते हुए कोई आपत्ति नहीं की है। कुंभ मेले की सारे इंतजाम उसी वक्‍फ की जमीन पर हो रहे हैं। दूसरी तरफ, अखाड़ा परिषद के लोग महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles