
दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई: रांची से अलकायदा के फरार आतंकी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड ATS की संयुक्त टीम ने झारखंड के रांची से अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आतंकी का नाम शाहबाज अंसारी बताया जा रहा है. स्पेशल सेल की टीम आंतकी को पूछताछ के लिए रिमांड पर दिल्ली ले जा सकती है.
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है. रांची के चान्हों ब्लाॅक से अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अब आंतकी को पुलिस रिमांड पर को स्पेशल सेल की टीम दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, ये गिरफ्तारी कांड संख्या 301/24 के तहत की है, आरोपी शाहबाज अंसारी को स्पेशल सेल ने झारखंड पुलिस की मदद से पकड़ा है. बता दें कि बीते दिनों एटीएस ने रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में एक दर्जन ठिकानों में छापेमारी की थी, जिसमें 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था.
स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी के तहत हाल हीं में इस मॉड्यूल के सरगना डॉ इश्तियाक अहमद को रांची के बरियातू से अरेस्ट किया था. वही फैजान उर्फ मुन्ना को हजारीबाग से जबकि मो रिजवान और मुफ्ती रहमतुल्लाह को रांची के चान्हो से गिरफ्तार कर दिल्ली के स्पेशल टीम अपने साथ ले गई थी.



