Advertisment
महाकुंभ 2025

संगम तट पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज। Kumbh mela 2025 दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक ‘प्रयागराज महाकुम्भ-2025’ का शुभारम्भ हो गया है। प्रयागराज में गंगा तट पर देश-दुनिया से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में देश और विदेश से कुल 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सुबह 9:30 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। आज तकरीबन एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है। 144 वर्षों बाद महाकुंभ 2025 के प्रथम शाही स्नान पर प्रयागराज संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने क्षेत्रवाद और जातिवाद से परे एकजुट होकर आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। यह दिव्य पर्व केवल स्नान नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, आध्यात्म और एकता का अद्वितीय प्रतीक है।

भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का विराट उत्सव

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। पीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ जा रहे हैं तो स्नान के बाद न करें ये गलतियां…. वरना आपके सारे पुण्य हो जाएंगे नष्ट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। पीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।

आस्था, भक्ति और संस्कृति का पवित्र संगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह एक बहुत ही खास दिन है। महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हो रहा है, जो आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाएगा। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है। मुझे प्रयागराज में अनगिनत लोगों के आने, पवित्र स्नान करने और आशीर्वाद लेने से बहुत खुशी हो रही है। सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को शानदार प्रवास की शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें:  ‘इतने बड़े आयोजन में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं,’ महाकुंभ भगदड़ पर योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles