Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपालोकसभा चुनाव 2024

जांजगीर-चांपा में यनिता यशवंत चंद्रा का कांग्रेस से इस्तीफा:भाजपा में हो सकती हैं शामिल

कहा- सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है पार्टी

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजे इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि 20 सालों से कांग्रेस पार्टी में काम करते आई हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है। बताया जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, यनिता यशवंत चंद्रा ने चुनाव के वोटिंग से पहले अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को 2 मई 2024 को भेजा है। जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की खेमे की नेत्री है। जिन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष भी चरण दास महंत ने बनाया था। इस्तीफा का पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भाजपा नेताओं की हत्या, नेताओं में भय का माहौल

इस्तीफा देने की बताई वजह

यनिता यशवंत चंद्रा ने इस्तीफा पत्र में कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा की वह 20 वर्षो से कांग्रेस पार्टी के विचारधारा और मुख्यधारा से जुड़ कर काम करती रही। कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वाहन करते हुए कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचने का काम करती रही हूं।

विकास का कार्य नहीं होने से भावनाओं को पहुंचा ठेस

मगर कुछ वर्षों से कांग्रेस अपने मूल सिद्धांत और विचारधारा से हट गई है और त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को हमेशा अनदेखा करने का कार्य करती है। ग्राम पंचायत में विकास का कार्य नहीं हो पाया जिससे मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। जिसे लेकर मैं कांग्रेस पार्टी में काम नहीं करना चाहती हूं और कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जाँजगीर में उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ

भाजपा में हो सकती हैं शामिल

आज शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा भाजपा में शामिल होने की जानकारी मिल रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और आरंग विधायक खुसवंत साहेब की मौजूदगीमें भाजपा प्रवेश हो सकती है।

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। वहीं चुनाव के 4 दिन पहले यनिता यशवंत चंद्रा के इस्तीफा देने से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles