Advertisment
छत्तीसगढ़कांग्रेसराजनीति

बैज के सामने कार्यकर्ता भड़के -5 साल में कांग्रेस बर्बाद कर दी; कहा-15 साल लाठी-डंडे खाए; लेकिन पूछ-परख नहीं हुई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने भड़क गए।

उन्होंने कहा कि, 15 साल हमने लाठी-डंडे खाए, लेकिन 5 साल हमारी सरकार में ही कोई पूछ-परख नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि, 5 साल में पार्टी को बर्बाद कर दिया।

दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दीपक बैज शुक्रवार को धमतरी दौरे पर पहुंचे थे। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ हो रही बैठक में कार्यकर्ता भड़क गए।

‘सेटिंग से रेत खदान चल रही’

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी:

हंगामा करने पर दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को शांत बैठने कहा तो और भी कार्यकर्ता भड़क गए। तल्ख लहजे में जब उन्हें शांत बैठने को कहा गया तो कार्यकर्ताओं ने उनकी बात को काटते हुए कहा कि 5 साल में बर्बाद कर दिया अब क्यों शांत बैठें?

कार्यकर्ताओं ने कहा, 5 साल में कौन से कार्यकर्ताओं की पूछ-परख हुई है बैज जी। कुछ भी नहीं हुआ सत्ता में। 15 साल हमने लाठी-डंडा खाए फिर भी लगातार कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया। 5 साल में लोगों ने कांग्रेस को खत्म कर दिया। 40 साल से हम कांग्रेस से जुड़े हैं। इस बीच एक कार्यकर्ता ने कहा कि, अभी भी यहां सेटिंग से रेत खदान चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका की सगाई से दुखी युवा वकील कूद गया अरपा में: दोस्त की शादी में शामिल होकर सीधे पहुंचा पुल पर, कार खड़ी कर कूद गया

बैज ने कार्यकर्ताओं को मुलाकात का दिया आश्वासन

दीपक बैज के कई प्रयासों के बाद भी जब कांग्रेसी कार्यकर्ता शांत नहीं हुए तब पीसीसी चीफ ने इन कार्यकर्ताओं को अलग से मिलने का आश्वासन दिया। बैज ने मंच से कहा कि, कृपया आप लोग शांत रहिए मैं आप लोगों से अलग से मुलाकात करूंगा। 5 मिनट मैं आप लोगों को अलग से समय दूंगा और आपकी बात सुनूंगा। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles