Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुआ स्वाइन फ्लू, 15 दिन में 6 की मौत; 29 पॉजिटिव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू अब जानलेवा हो गया है. बीते 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू से 2 लोगों की मौत हो गई. मनेंद्रगढ़ में 41 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. वहीं राजनांदगांव में 37 साल के युवक की मौत हो गई. बता दें कि अगस्त महीने में  प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हफ्ते में 29 पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 26 सिर्फ बिलासपुर जिले के हैं.

बिलासपुर में एक हफ्ते में मिले 26 स्वाइन फ्लू के मरीज 

छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू के 29 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 26 केवल बिलासपुर के हैं, जिनमें से 14 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालांकि इस बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है. सर्दी, खांसी और कफ के साथ तेज बुखार रहने पर स्वाइन फ्लू टेस्ट कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:  देश का सबसे बड़ा ‘नक्सली सरेंडर’; हथियार छोड़ 208 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, देखें वीडियो

15 दिन में स्वाइन फ्लू से 6 लोगों की मौत

  1. 9 अगस्त को कोरिया जिले की 51 साल की महिला की मौत हो गई थी.
  2. इसके बाद 10 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले की 66 साल की महिला की जान चली गई थी.
  3. 11 अगस्त को बिलासपुर जिले में एक महिला की मौत हो गई थी.
  4. फिर एक दिन बाद 13 अगस्त को राजनांदगांव में 4 साल की बच्ची जान चली गई.
  5. 20 अगस्त को मनेंद्रगढ़ में 41 साल के एक युवक की मौत हो गई.
  6. 21 अगस्त को राजनांदगांव में एक युवक की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles