Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जगदलपुर

करंट की चपेट में आईं महिलाएं : घर बनाने के काम में लगी थीं, हाई टेंशन तार के संपर्क में आकर झुलसीं, एक की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भवन निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में दो महिलाएं आ गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई । वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप घायल हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शहर के गांधी मैदान के सामने एक निजी भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी दो  महिलाएं लोहे की छड़ को ­ऊपर ले जा रही थी इस दौरान भवन के नजदीक ही 11केवी हाईटेंशन तार की चपेट में दोनों महिलाएं आ गई। इस हादसे में एक महिला की  मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप घायल से गई। इस घटना कि जानकारी मिलते ही परिजनों और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल और मृत महिला  के परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर आरोप लगाया है। उनकी लापरवाही से ही यह घटना हुई है।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में BSC के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:सुबह उठने पर कमरे में लटकती मिली लाश

मजदूरों की सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम

वहीं  घटना को लेकर मजदुर कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मृत महिला के परिजनों को 5 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि, श्रम विभाग की अनदेखी के चलते ही यह बड़ा हादसा हुआ है। कम उम्र के महिलाओं से काम कराया जा रहा था और ना ही मजदूरों  की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles