Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बेटे की जिद ने ले ली मां की जान, जहर पीकर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गर्मी के इस भीषण दौर में पांच साल का बेटा अपने लिए स्पंज लेने की जिद की ताकि उसके पांव में छाले न पड़े। इस मामूली बात को लेकर घर में पति-पत्नी का विवाद हो गया और मां ने अपने दो छोटे बच्चाें की जिद पूरी न कर पाने के गम में जहर पी ली। उसे गंभीर अवस्था में सोमवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। चौबीस घंटे चली इलाज के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर महिला को बचा पाने असमर्थ हो गए और मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुनुंद का है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल के शौचालय की दीवार ढहने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, मचा हडकंप

मुनुंद निवासी राजकुमारी पति राजकुमार 35 के उन दो मासूम बच्चों को क्या पता था कि उन्हें गर्मी से बचने के लिए अपने माता-पिता से चप्पल खरीदने की जिद उनके घर में पहाड़ टूटने से भी बड़ी विपत्ती का रूप ले लेगी। चप्पल खरीदने के विवाद के चलते पति पत्नी के बीच आपसी कलह हुआ और राजकुमार की पत्नी राजकुमारी ने सोमवार की सुबह जहर पी ली। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लगातार 24 घंटे तक गहन चिकित्सा कक्ष में रखकर इलाज किए लेकिन उसकी जान बचा पाने में असमर्थ हो गए। आखिरकार मंगलवार की सुबह महिला दम तोड़ दी। घटना की सूचना पाकर राजकुमारी के व राजकुमार के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और घंटों तक रोते बिलखते रहे। आखिरकार पुलिस ने शव का पंचनामा किया और शव को परिजनों को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें:  साधु के भेष में घूम रहे चोर, मोबाइल शॉप से चुराए आईफोन के चार्जर और जेब से नगद 600 रुपए

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles