Advertisment
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़सुसाइड

कोरबा में BSC के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:सुबह उठने पर कमरे में लटकती मिली लाश

पिता बोले- कुछ दिनों से था गुमसुम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा के पोड़ीबहार क्षेत्र में रहने वाले एक 24 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उठने पर उसकी लाश घर के कमरे में लटकती हुई मिली। आत्महत्या की वजह का स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम साहिल मेखले था। 12वीं पास होने के बाद बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था किसी से कोई बातचीत नहीं करता था गुमसुम रहा करता था। खाना खाता और अपने कमरे में चला जाता था। मन होने पर कहीं बाहर घूमने जाया करता था।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेलर और ट्रक में जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग, नेशनल हाईवे हुआ जाम

पत्नी के जाने के बाद बच्चों को अकेले पाल रहा था पिता

पिता चंद्रशेखर मेखले ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ साल पहले कहीं चली गई। उसके ऊपर तीन बेटे की जवाबदारी बढ़ गई और वह रोजी मजदूरी कर बच्चों का पढ़ा-लिखा रहा था। बड़ा बेटा किसी निजी कंपनी में काम कर जीवन यापन करता है। वहीं साहिल दूसरे नंबर का बेटा था और बीएससी का स्टूडेंट था।

सुबह काफी देर तक कमरे से नहीं आया बाहर

पिता ने बताया कि शुक्रवार रात भी साहिल ने पहले खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उठने पर काफी समय बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई। कमरे में जाकर देखा तो साहिल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

इसे भी पढ़ें:  पति नौकरी में बाहर, पत्नी करा डाली दर्जनभर अबॉर्शन : हाईकोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट पेश, तलाक के लिए पति की अर्जी मंजूर

मामले की जांच जारी

सिविल लाइन थाने में पदस्थ दुर्गेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles