Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़भिलाई

सेल्फी के चक्कर में गई जान : 15 फिट की ऊंचाई पर चढ़कर बना रहा था वीडियो, पैर फिसला और गिरा नीचे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में एक मजदूर की सेल्फी लेने के चक्कर में जान चली गई। मजदूर 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवा तरिया सरिया वाशिंग चौक में अजीत मेटालिक नाम की कंपनी में बबलू प्रसाद काम कर रहा था. वह पिछले तीन साल से हेल्पर के पद पर काम कर रहा था। मंगलवार को कंपनी में काम चल रहा था और बबलू 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर काम करवा रहा था। तभी वह ऊंचाई से सेल्फी लेने लगा और वीडियो बनाने लगा। तभी बबलू ऊपर से नीचे गिरा तो उसे काफी चोटें आई। उसे देखकर बाकी मजदूर बचाने के लिए भागे। लेकिन उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  हसदेव नदी पार करने के दौरान बहा हाथी का बच्चा, झाड़ी में फंसी मिली लाश

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

जिसके बाद मजदूरों ने उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बबलू प्रसाद के 3 बच्चे हैं और वो खुद अजीत मेटालिक कंपनी के अंदर ही सरवेंट क्वार्टर में रहता था। अपनी पत्नी और बच्चों को आर्य नगर कोहका में आंगनबाड़ी के पास किराए के कमरे में रखा हुआ था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles