Advertisment
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

टिकट दिलाने के नाम पर ठगी : महिला कांग्रेस नेत्री ने पार्षद पर लगाया 30 लाख लेने का आरोप, थाने में शिकायत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के कांग्रेस पार्षद विधानसभा में टिकट दिलाने के नाम पर महिला नेत्री से 30 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने महिला ने मामले की शिकायत बसंतपुर थाने में दर्ज करायी है। राजेश गुप्ता उर्फ़ चंपू इंदिरा नगर वार्ड का पार्षद है और वह जुए के मामले में फरार चल रहा है। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नलिनी मेश्राम ने शिकायत दर्ज करायी कि, कांग्रेस के पार्षद राजेश गुप्ता चंपू वर्ष 2023 में डोंगरगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट के लिए कांग्रेस से एलडीएम नियुक्त था। वह कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए डोंगरगढ़ आते रहता था। एक दिन चंपू गुप्ता उनके घर आया और बातों में उलझाकर विधानसभा चुनाव में डोंगरगढ़ से कांग्रेस की टिकट दिलाने का झांसा देते हुए दो करोड़ रूपए की मांग की। प्रथम किश्त में 30 लाख रूपए देने की बात हुई। नलिनी मेश्राम ने आगे बताया कि, 16 जुलाई को उसने 30 लाख रूपए चंपू गुप्ता को दिये। बाद में उसनें टिकट दिलाने का झांसा दो तीन महीने तक दिया।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में आगजनी : काके दा ढाबा में लगी आग, घर से बाहर निकले लोग

पार्षद और उसके साथी के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत 

वहीं कांग्रेस नेत्री ने आगे कहा कि, चंपू गुप्ता ने राजनांदगांव के रहने वाले घनश्याम विश्वकर्मा को राहुल गांधी का दूत बताते हुए रेस्ट हाऊस राजनांदगांव में मुलाकात कराई थी। राजेश गुप्ता उर्फ चंपू गुप्ता के कहने पर घनश्याम विश्वकर्मा ने 31 अगस्त 2023 को उन्हें नागपुर बुलाया और उसी दिन शाम की फ्लाईट से नागपुर से दिल्ली ले गया। वहां तीन दिन रुकने के बाद भी कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता से उनकी मुलाकात नहीं कराई। थक हारकार वे डोंगरगढ़ लौट आये। उन्होंने घनश्याम विश्वकर्मा के खिलाफ भी शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत: कोरिया में 51 साल की महिला की मौत, जांजगीर-चाम्पा के महिला की मौत

राजनीतिक साजिश का बनाया जा रहा है शिकार- पार्षद 

कांग्रेस की नेत्री के आरोप में कांग्रेस पार्षद राजेश गुप्ता ने कहा कि निगम चुनाव से पहले उन्हें राजनीति साजिश का शिकार बनाया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles