Advertisment
राजनीति

क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार? फडणवीस बोले, ‘राजनीति में सब मुमकिन है’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
नागपुर।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के मुखिया शरद पवार की खूब तारीफ की है। दरअसल, फडणवीस ने शरद पवार के उस बयान की तारीफ की जिसमें पवार ने आरएसएस की प्रशंसा की थी। 

सीएम ने कहा कि शरद पवार ने यह देखने के बाद आरएसएस की तारीफ की कि कैसे संगठन 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष द्वारा फैलाए गए फर्जी नैरेटिव पर काबू पाने में कामयाब रहा। 

शरद पवार चाणक्य हैं

फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने लोकसभा चुनाव में ये नैरेटिव सेट किया था कि भाजपा संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने के लिए 400 सीटें जीतना चाहती थी, लेकिन पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इसे पंचर कर दिया। उन्होंने कहा कि पवार को समझ आ गया कि आरएसएस एक नियमित राजनीतिक शक्ति नहीं बल्कि एक राष्ट्रवादी शक्ति है।

इसे भी पढ़ें:  चेकिंग के दौरान FST ने जब्त किया लाखों रुपये कैश
सीएम ने कहा कि किसी भी प्रतिस्पर्धा में दूसरों की प्रशंसा करना अच्छा होता है। शायद इसीलिए पवार ने आरएसएस की प्रशंसा की होगी। शरद पवार चाणक्य हैं। 

राजनीति में कुछ भी हो सकता हैः फडणवीस

शरद पवार की पार्टी के महायुति या एनडीए में मिलने की बात पर फडणवीस ने कहा, अगर आप 2019 से 2024 तक हुए घटनाक्रमों को देखें, तो मुझे एहसास हुआ कि कोई भी चीज असंभव नहीं है। उद्धव ठाकरे किसी दूसरी पार्टी में चले जाते हैं और अजित पवार हमारे पास आ जाते हैं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है, हालांकि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ऐसा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा में राहुल के भाषण के कई हिस्से हटाए गए:इनमें हिंदुओं, मोदी, बीजेपी-RSS पर कमेंट

उद्धव की पार्टी दुश्मन नहीं है

CM ने आगे कहा कि पहले उद्धव ठाकरे दोस्त थे और अब राज ठाकरे दोस्त हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) हमारी “शत्रु” नहीं हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles