Advertisment
देश

पंजाब: आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से हुई मौत, गलती से खुद से चली गोली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना पश्चिम जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की बीती रात उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पंजाब पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

इस बीच एएनआई के अनुसार परिवार की ओर से कहा जा रहा है कि वह रात के समय अपने लाइसेंसी हथियार साफ कर रहे थे तभी गलती से गोली चल गई और उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती: बिहार के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने दायर की याचिका

पंजाब के लुधियाना पश्चिम जिले से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की बीती रात उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोगी के सिर में गोली लगी है. गोली लगने के तुंरत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया. बताया जा रहा है कि गोगी किसी समारोह में भाग लेकर घर लौटे थे और खाना खा रहे थे. तभी लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये लूटपाट का मामला था या किसी रंजिश का. फिलहाल पुलिस सभी दृष्टिकोणों से घटना की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:  झारखंड में पहली बार तक्षक नाग का रेस्क्यू, उड़ने वाले इस सांप की जानिए खासियत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles