Advertisment
दिल्ली

दिल्ली का बदलेगा नाम, होगा ‘इंद्रप्रस्थ’! अखिल भारत हिंदू महसभा अध्यक्ष कि मांग पर केजरीवाल ने कही ये बड़ी बात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रपस्थ’ रखने की मांग की जा रही है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व सांसद संजय सिंह से अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने मुलाकात की. इस दौरान महाराज ने दिल्ली का नाम बदलने प्रस्ताव रखा है. साथ ही उन्होंने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की तारीफ भी की.

दिल्ली में चल रहे चुनावी घमासान के बीच अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने शनिवार को आप संयोजक ओर सांसद संजय सिंह से भेंट की. मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की विस्तार से जानकारी दी. आप सरकार की इस योजना का स्वामी चक्रपाणि महाराज ने प्रशंसा कर चुनावी वादे का स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें:  सांड भी सोच रहा होगा किस महिला से पंगा ले लिया, Video में देखिए कैसे कहर बनकर टूटी!

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने केजरीवाल के समक्ष दिल्ली का नाम बदलकर प्राचीन नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ करने का प्रस्ताव रखा. साथ ही दिल्ली के सभी मंदिरों और आश्रमों का बिजली बिल माफ करने की बात भी कही. मुलाकात के बाद स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो हम पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये की सैलरी देंगे. इस योजना के तहत मंदिरों में भगवान की पूजा करने वाले पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि देने का प्रावधान है.

इसे भी पढ़ें:  किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 6 किसान घायल

पुजारी और ग्रंथी समाज की सेवा करते हैं – केजरीवाल

अरविदं केजरीवाल का कहना है कि पुजारी और गुरुद्वारे के ग्रंथी हमारे सुख-दुख में काम आते हैं. समाज की सेवा करते है. आज तक किसी ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया. वहीं इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव से पहले सनातन सेवा समिति का भी गठन किया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles