Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजापुरराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

कवासी बोले-लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा

बीजापुर के एक गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाई थी चुनावी चौपाल; कहा- खेल खत्म, राम-राम

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

पीएम मोदी पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बाद बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे ग्रामीणों को क्षेत्रीय बोली गोंडी में कहते दिख रहे हैं कि, कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम।

वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। कवासी चुनाव प्रचार के लिए बीजापुर जिले के कुटरू गए थे। दिनभर प्रचार के बाद वे शाम को जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इसी बीच नैमेड गांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करने चौपाल लगाई थी। यहां सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्होंने खुद के लिए वोट मांगा।

कवासी लखमा ने नैमेड गांव में ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए चौपाल लगाई थी।
कवासी लखमा ने नैमेड गांव में ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए चौपाल लगाई थी।

कवासी बोले- कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के जशपुर में भूकंप के झटके, दहशत में लोग घरों से निकले

कवासी लखमा ग्रामीणों को बता रहे थे कि, EVM मशीन में उन्हें किस तरह से वोट देना है। पहले चुलबुले अंदाज और फिर गोंडी बोली में कहा कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर, खेल खत्म राम-राम। वहां मौजूद लोगों ने लखमा के इस बयान का वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी वे अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

‘पुलिस को तीर-धनुष से मारकर भगाओ’

कवासी लखमा का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे कुटरू में ही ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहते दिख रहे थे कि, टीन खदान से पुलिस को तीर-धनुष मारकर भगाओ। लखमा के इन विवादित बयानों से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गईं हैं।

मंगलवार को राहुल गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे लखमा।
मंगलवार को राहुल गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे लखमा।

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं लखमा

इसे भी पढ़ें:  गांधी जी को भी पहनना पड़ा काला चश्मा: तीन बंदरों के बाद अब 'कुछ मत देखो' की नई परंपरा

वासी लखमा कोंटा विधानसभा सीट से लगातार 6 बार से विधायक हैं। अबकी बार कांग्रेस ने उन्हें बस्तर से लोकसभा प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इनके सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के महेश कश्यप हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles